RRB Group D परीक्षा भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का एक सबसे बड़ा और भरोसेमंद अवसर है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जिनकी तैयारी सही आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार होती है।

इसीलिए, RRB Group D परीक्षा में सफल होने के लिए RRB Group D Syllabus 2026 और Exam Pattern की स्पष्ट और सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। यह परीक्षा मुख्य रूप से गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता (रीजनिंग) और सामान्य जागरूकता/करंट अफेयर्स पर आधारित होती है।

इस लेख में हम आपको RRB Group D Syllabus in Hindi, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, PET, PST और मेडिकल टेस्ट से जुड़ी पूरी और आधिकारिक जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें और बेहतर स्कोर के साथ चयन प्राप्त कर सकें।

Railway Group D Recruitment 2026

RRB Group D Syllabus for Level 1

RRB Group D Selection Process 2026

रेलवे भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण होंगे – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण, नीचे दिए गए अनुभाग में हम आपको RRB Group D Selection Process की जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जो निम्नलिखित है-

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. चिकित्सा परीक्षण (DME)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, उन्हें पीईटी / दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

RRB Group D Exam Pattern 2026

RRB Group D Exam Pattern 2026 को समझना परीक्षा में सफलता की पहली सीढ़ी है। रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें सही रणनीति और तैयारी का सबसे बड़ा आधार परीक्षा पैटर्न होता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है – CBT-1, PET, DV एवं मेडिकल। यहाँ हम आपको ग्रुप D परीक्षा पैटर्न की पूरी और सटीक जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप यह जान सकें कि किस चरण में किस प्रकार के प्रश्न आएंगे और तैयारी किस दिशा में करनी चाहिए।

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है –

  1. परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी।
  2. कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी।
  4. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  5. गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  6. प्रश्न पत्र चार विषयों से होगा –
    • गणित (Mathematics)
    • सामान्य विज्ञान (General Science)
    • सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (GA & Current Affairs)
    • रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning)
  7. CBT-1 में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी PET, फिर दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित होंगे।
  8. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगी।

RRB Group D Syllabus In Hindi

RRB Group D Syllabus 2026 को जानना परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए बेहद जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D परीक्षा के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी किया है, जिसमें गणित, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं, आप इस सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस कर समय बचा सकते हैं। यहाँ हम आपको RRB Group D UPDATED Syllabus सरल भाषा में बता रहे हैं, जिससे आप बेहतर रणनीति बनाकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

RRB Group D Mathematics Syllabus – (25 Marks)

  1. संख्या प्रणाली
  2. बोडमास
  3. दशमलव
  4. एलसीएम और एचसीएफ
  5. अनुपात और समानुपात
  6. प्रतिशत
  7. क्षेत्रमिति
  8. समय और कार्य
  9. चाल और दूरी
  10. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  11. लाभ और हानि
  12. बीजगणित
  13. ज्यामिति और त्रिकोणमिति
  14. प्राथमिक सांख्यिकी
  15. स्क्वायर रूट
  16. आयु की गणना
  17. कैलेंडर और घड़ी
  18. पाइप टंकी और आदि विषय आएंगे।

General Intelligence & Reasoning Syllabus – (30 Marks)

Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, Statement – Arguments and Assumptions, Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, etc.

RRB Group D General Science Syllabus – (25 Marks)

इस खंड में कक्षा 10 स्तर के बुनियादी विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इन विषयों के मूलभूत सिद्धांतों और अवधारणाओं की स्पष्ट समझ होनी चाहिए। नीचे प्रत्येक विषय के प्रमुख टॉपिक्स दिए गए हैं:

  • भौतिक विज्ञान (Physics): गति (Motion), बल (Force), कार्य एवं ऊर्जा (Work & Energy), गुरुत्वाकर्षण (Gravitation), विद्युत (Electricity), ध्वनि (Sound), प्रकाश (Light), इत्यादि।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry): अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases & Salts), धातु एवं अधातु (Metals & Non-Metals), रासायनिक अभिक्रियाएँ (Chemical Reactions), पर्यावरणीय रसायन (Environmental Chemistry), इत्यादि।
  • जीव विज्ञान (Biology): मानव शरीर रचना (Human Body), पोषण (Nutrition), रोग एवं उनका नियंत्रण (Diseases & Prevention), पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem), कोशिका संरचना (Cell Structure), इत्यादि।

ध्यान दे : इन सभी टॉपिक्स की गहराई से तैयारी करने पर आप सामान्य विज्ञान खंड में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

General Awareness & Current Affairs Syllabus (20 Marks)

इस खंड में उम्मीदवारों की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं और सामान्य ज्ञान की समझ को परखा जाएगा। मुख्य टॉपिक इस प्रकार हैं:

  • करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार, सरकारी योजनाएँ, वैश्विक संगठन, सम्मेलन एवं पर्यावरण मुद्दे।
  • इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम।
  • भूगोल: भारत का भौतिक व राजनीतिक भूगोल, संसाधन एवं पर्यावरण।
  • अर्थव्यवस्था: केंद्रीय बजट, सरकारी योजनाएँ, GST, आर्थिक नीतियाँ।
  • राजनीति (Polity): संविधान, मौलिक अधिकार, संसद, न्यायपालिका, महत्वपूर्ण कानून।
  • विज्ञान एवं तकनीक: नवीनतम तकनीक, ISRO मिशन, DRDO प्रोजेक्ट्स।
  • पुरस्कार व खेल: राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, खेल आयोजन, महत्वपूर्ण दिवस।

ध्यान दे : पिछले 6-8 महीनों के करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।

RRB Group D – शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

Physical Efficiency Test (PET) एक क्वालिफाइंग टेस्ट है, यानी इस चरण को पास करना जरूरी है लेकिन इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए मानकों को पूरा करना होगा:

महत्वपूर्ण नियम–

  1. सभी कार्य एक ही प्रयास (Single Attempt) में पूरे करने होंगे।
  2. निर्धारित समय सीमा से अधिक समय लेने पर डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
  3. असफल होने पर दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

तैयारी के सुझाव–

  1. प्रतिदिन दौड़ और सहनशक्ति (Endurance) अभ्यास करें ताकि स्टैमिना और स्पीड बढ़ सके।
  2. वजन उठाने और शक्ति बढ़ाने वाले व्यायाम करें जिससे वजन उठाने वाले टेस्ट में आसानी हो।
  3. अभ्यास के दौरान समय सीमा का ध्यान रखें और लगातार सुधार करने की कोशिश करें।

RRB Group D – शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

Physical Standard Test (PST) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार रेलवे द्वारा निर्धारित ऊँचाई (Height) और छाती माप (Chest Measurement) के मानकों को पूरा करते हों। यह चरण चयन प्रक्रिया में अनिवार्य है।

नोट: PST में पास होना जरूरी है। मानकों को पूरा न करने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

PST दिशा-निर्देश

  • जिन उम्मीदवारों में नॉक नी (Knock Knees), फ्लैट फीट (Flat Feet), टेढ़ी नज़र (Squint Eyes) या किसी प्रकार की शारीरिक विकलांगता पाई जाती है, उन्हें अयोग्य (Disqualified) कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार का वजन उसकी ऊँचाई के अनुपात (Proportionate Weight) में होना चाहिए।
  • PST के दौरान सभी माप सटीक और निर्धारित मानकों के अनुसार लिए जाएंगे, किसी भी गड़बड़ी पर उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाएगा।

RRB Group D – चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)

जो उम्मीदवार PET और PST में सफल होते हैं, उन्हें रेलवे Medical Board द्वारा आयोजित Medical Fitness Test पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा यह सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार रेलवे कार्यों के लिए फिट हैं और किसी ऐसी चिकित्सीय स्थिति से प्रभावित नहीं हैं जो प्रदर्शन को प्रभावित कर सके।

नोट: मेडिकल टेस्ट में पास होना अनिवार्य है। अस्वस्थ पाए जाने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सीय परीक्षण आवश्यकताएँ-

  • दृष्टि परीक्षण (Eye Vision Test): उम्मीदवारों को रंग अंधता (Color Blindness) या रात की दृष्टि की कमी (Night Blindness) नहीं होनी चाहिए।
  • सुनने की क्षमता (Hearing Ability): उम्मीदवारों में सुनने की कमी या वाक् दोष नहीं होना चाहिए।
  • सामान्य स्वास्थ्य (General Health): किसी भी प्रकार की स्नायु संबंधी बीमारी, मधुमेह (Diabetes) या हृदय रोग नहीं होना चाहिए।
  • महत्वपूर्ण शल्यक्रिया (No Major Surgeries): कोई भी ऐसी शल्यक्रिया नहीं होनी चाहिए जो शारीरिक प्रदर्शन को प्रभावित करे।
  • मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण (Mental Health Test): उम्मीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए और रेलवे कार्यों के लिए फिट होने चाहिए।

ध्यान दे : मेडिकल फिटनेस सभी RRB Group D पदों के लिए अनिवार्य है।

संबंधित लेख

RRB Group D Syllabus – FAQ

आरआरसी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
4. चिकित्सा परीक्षण (DME)

क्या RRB Group D Exam में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक (0.33) की नेगेटिव मार्किंग होती है।

RRB Group D Exam में कौन-कौन से विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं?

इस परीक्षा में चार विषय शामिल हैं – गणित (Mathematics), सामान्य विज्ञान (General Science), रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning) और सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (GA & Current Affairs).

RRB Group D Vacancy में फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में फाइनल मेरिट लिस्ट केवल CBT-1 के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। PET, PST और मेडिकल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर के होते हैं और इनके अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते।

RRB Group D PET Test में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए क्या मानक हैं?

पुरुष उम्मीदवार: 35 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना और 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करना।
महिला उम्मीदवार: 20 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना और 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करना।

RRB Group D PST (Physical Standard Test) में ऊँचाई और छाती का माप कितना होना चाहिए?

पुरुष (General/OBC/SC): ऊँचाई 157 सेमी, छाती 80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी)
पुरुष (ST): ऊँचाई 155 सेमी, छाती 77 सेमी (फुलाने पर 82 सेमी)
महिला (सभी श्रेणियाँ): ऊँचाई 152 सेमी, छाती की आवश्यकता नहीं

RRB Group D Medical Tests में क्या जांच की जाती है?

मेडिकल टेस्ट में दृष्टि, सुनने की क्षमता, सामान्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और पिछली बड़ी शल्यक्रियाओं की जांच की जाती है।